टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के 16वें सीजन में एक ऐसा कंटेस्टेंट भी आया था, जिसने अपने क्यूट अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। यह कौन था इस बात का पता सबको है....सही सोचा आपने, हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक की। अपने हुनर से बड़े-बड़े को मात देने की क्षमता रखने वाले अब्दु रोजिक एक शानदार सिंगर हैं और बिग बॉस का हिस्सा बनने के साथ ही वह दुनियाभर में मशहूर हो चुके हैं। जहां इस शो से एक तरफ अब्दु की पॉपुलैरिटी बढ़ी है, वहीं उनके लिए सिनेमा की रंगीन दुनिया के दरवाजे भी खुल गए हैं। खबर आ रही है कि अब्दु रोजिक जल्द ही टीवी के एक चर्चित सीरियल में अभिनय का हुनर दिखाते नजर आएंगे। चलिए जानते हैं कौन सा है यह शो और कब होगा इसका प्रसारण...