आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने अभिषेक को सलाह देने से शुरुआत की उन्होंने घर में शानदार एंट्री की थी, लेकिन अब वह दबे हुए और भ्रमित दिख रहे हैं। भाईजान ने अभिषेक मल्हान से उस उत्साह को वापस लाने के लिए कहा, जिसके साथ उन्होंने शो में प्रवेश किया था। इसके बाद सलमान खान, आकांक्षा पुरी पर जमकर बरसे। 'कांटो वाली कुर्सी' पर आकांक्षा को बैठाने के बाद सलमान खान ने उन्हें बेबिका धुर्वे के खिलाफ झूठी कहानी बनाने के लिए खूब सुनाया। सलमान ने उन्हें फटकार लगाते हुए आकांक्षा से पूछा कि वह लगातार बेबिका को शर्मिंदा क्यों कर रही हैं, उन्हें खतरनाक बुला रही हैं, उसकी मानसिक स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठा रही हैं और उसके लिए मेडिकल जांच का सुझाव दे रही हैं। सलमान ने बेबिका के बारे में झूठ फैलाने के लिए आकांक्षा की आलोचना की और बेबिका का समर्थन किया।