फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 6 टीवी स्टार्स रियलिटी शो होस्ट करने की लेते हैं मोटी रकम, जानिए लिस्ट में कौन-कौन

Fri, 31 Aug 2018 09:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Ram kapoor
टीवी के मंझे हुए कलाकार राम कपूर का कल यानी 1 सितंबर को 45 वां जन्मदिन है। वह 1973 को राजधानी दिल्ली में पैदा हुए थे। वह साल 1997 से एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ऐसे में बात करेंगे उनके साथ-साथ उन 5 टीवी कलाकारों की भी जो टीवी रियलिटी शो होस्ट करने की मोटी रकम लेते हैं..
विज्ञापन

2 of 7
rajeev khandelwal
लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे मोस्ट हैंडसम टीवी और फिल्म एक्टर राजीव खंडेलवाल की। राजीव को कई फिल्मों में देखा गया है जिसमें फिल्म 'आमिर' बहुत अच्छी बताई गई है। हालांकि राजीव का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है लेकिन टीवी जगत में वह आज भी नजर आते हैं। बता दें कि टीवी रियलिटी शो 'जज्बात' में वह एक एपिसोड के 4 से 5 लाख रुपये लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ravi dubey
टीवी रियलिटी शो 'सबसे स्मार्ट कौन' इसी साल जून में शुरू हुआ है और इसे टीवी एक्टर रवि दुबे होस्ट करते हैं। इस शो को होस्ट करने के लिए रवि एक एपिसोड के 7 से 8 लाख रुपये लेते हैं। 

4 of 7
Mukti Mohan
सिंगिंग रियलिटी शो 'दिल है दिंदुस्तानी-2' में डांसर मुक्ति मोहन शो को होस्ट करने के एक एपिसोड के लिए 1 से 2 लाख रुपये लेती हैं। उनके साथ डांसर राघव जुएल भी शो को होस्ट करते हैं। इस शो में रैपर बादशाह, सुनिधि चौहान और प्रीतम बतौर जज देखे जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
TV Show
सिंगिंग रियलिटी शो दिल है हिंदुस्तानी 2’ में राघव जुएल डांसर मुक्ति मोहन संग शो को होस्ट करते हैं। वह इस शो को होस्ट करने के 2 से 4 लाख प्रति एपिसोड लेते हैं। राघव डांसर्स के संघर्ष पर आधारित फिल्म 'एबीसीडी' के दोनों भाग में नजर आए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
TV Show
इंडियन आइडल 10 में बतौर होस्ट काम कर रहे एक्टर मनीष पॉल ने इस पूरे सीजन को होस्ट करने के 1 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिए हैं। बता दें कि मनीष ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था जिसमें उनकी फिल्म 'मिक्की वायरस' बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram kapoor
आखिर में बात करेंगे बड्डे ब्वॉय राम कपूर की। राम टीवी पर पिछले 19 साल से कब्जा जमाए बैठे हैं। उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी भाई और पिता के रोल में भी देखा गया है। फिलहाल वे टीवी रियलिटी शो जिंदगी के क्रॉस रोड को होस्ट कर रहे हैं जिसके लिए वह प्रति एपिसोड 10 से 12 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें