फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित शो 'पहरेदार पिया की' टीवी पर कर रहा है वापसी, जानें 5 बड़ी बातें

Thu, 05 Oct 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Pehredar Piya ki 2
विवादित टीवी शो 'पहरेदार पिया की' नए अवतार में दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा। मेकर्स ने एक टीजर वीडियो भी रिलीज किया है जिसके अनुसार यह शो नवंबर में लॉन्च होगा।


 
विज्ञापन

2 of 5
Pehredar Piya ki 2
टीजर में केवल तेजस्वी प्रकाश नजर आ रही हैं जो पिछले शो में दीया का रोल निभा रही थीं। उनका लुक भी पिछले सीजन की तरह ट्रेडिश्नल ही रखा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Pehredar Piya ki 2
बताया जा रहा है कि शो की कहानी 12 साल की लीप लेगी। दीया के पति रतन के रोल के लिए सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के एक्टर रोहित सुचांती नजर आएंगे। 
 

4 of 5
Rohit Suchanti - फोटो : Instagram
इस शो की शूटिंग बीकानेर में हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस तेजस्वी ने बताया कि नए सीजन में वह एक्शन करती भी दिखेंगी जिसके लिए वह खास प्रशिक्षण ले रही हैँ। मिली जानकारी के मुताबिक नई कहानी में दीया की उम्र करीब 30 के आस-पास होगी। वहीं, रतन पढ़ाई करके विदेश से लौटेगा और उसकी एक गर्लफ्रेंड भी होगी। इसी प्लॉट के साथ आगे बढ़ेगी 'पहरेदार पिया की-2' की नई कहानी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pehredar Piya ki
गौरतलब है कि बाल विवाह को बढ़ावा देने के आरोप में शो को बंद कर दिया गया था। अब यह शो नए अवतार में उसी टाइम स्लॉट पर वापसी करेगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें