Bigg Boss 11: बिग बॉस के घर में कल रात पहला नॉमिनेशन हुआ। इससे घर के माहौल में बदलाव आ गया है। जो पहले दोस्त थे अब दुश्मन बन गए हैं और जो दुश्मन थे वो दोस्त बन गए हैं। इसी बीच सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है।
विज्ञापन
2 of 7
सपना चौधरी
घबराएं नहीं, सपना नॉमिनेट नहीं हुई हैं। लेकिन वो खुद ही घर छोड़ना चाहती हैं। उन्हें घर में बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा और वो बार-बार बिग बॉस से ये गुजारिश कर रही हैं कि उन्हें घर भेज दिया जाए।
पढ़ें- संजय दत्त की एक्स वाइफ पर टूटा दुखों का पहाड़, दूसरे पति ने किया ये हाल
विज्ञापन
3 of 7
सपना चौधरी
इस बात का खुलासा खुद सपना ने किया। दरअसल, जुबैर और सपना बाहर बैठकर बात कर रहे थे, वहीं ये खुलासा हुआ। ये वही जुबैर खान हैं जिन्होंने एक नॉन वेज जोक सुनाया था। वो जोक सपना को इतना बुरा लगा था कि वो रोने लगी थीं।
यहां देखिए सपना जुबैर खान से क्या कह रही हैं
4 of 7
जुबैर खान
लेकिन बिग बॉस के घर का माहौल बदलते देर नहीं लगती। अगले ही दिन जुबैर और सपना की दोस्ती हो गई और सपना ने अपने मन की बात उनके सामने रख दी। सपना ने कहा कि घर में कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं जो उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हैं।
पढ़ें- Bigg Boss 11: दाऊद के दामाद ने सुनाया ऐसा नॉनवेज जोक, पहले दिन ही रो पड़ीं सपना चौधरी
विज्ञापन
5 of 7
जुबैर खान
सपना ने कहा, 'ये सब झेलना मेरे बस की बात नहीं है। मुझे अच्छा नहीं लग रहा। इसलिए बार-बार मैं कैमरे में जाकर कह रही हूं कि मुझे घर से बाहर निकाल दो।' तब जुबैर ने सपना को समझाया कि वो अपने आप को अंडर एस्टिमेट ना करें।
पढ़ें- पैसों के लिए कंडोम तक बेचने को तैयार थे शाहरुख खान, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा
विज्ञापन
6 of 7
जुबैर खान
जुबैर ने कहा, 'आपको हर हाल में रहना सीखना होगा। हिम्मत मत हारो। ये मौका बार-बार नहीं मिलेगा।' सपना को शायद जुबैर की बात समझ में आई होगी। सपना के फैंस उन्हें टीवी पर लंबे समय तक देखना चाहते हैं।
घर में भी उनका बर्ताव सबके साथ अच्छा है। इसीलिए नॉमिनेशन में भी उन्हें सिर्फ एक ही नॉमिनेशन मिला और वो सेफ हो गईं। सपना को देख कर लगता है कि वो शो में लंबे समय तक रहेंगी क्योंकि वो काफी अच्छा खेल रही हैं।