तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
तब्बू हाल ही में, वी आर युवा से बातचीत करते हुए नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया वाले केवल महिला से ही वेतन समानता को लेकर सवाल पूछते हैं। हर पत्रकार यही करता है और पूछता है कि आप जानती हैं पुरुष कलाकारों को महिलाओं से ज्यादा पैसे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे यह सवाल क्यों पूछते हो? यह उस आदमी से क्यों नहीं पूछते, जो ज्यादा पैसे दे रहा है? तब्बू ने कहा कि वो इस सवाल का जवाब कैसे दे सकती हैं?