प्रिया आहूजा
- फोटो : अमर उजाला
प्रिया ने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीम के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैंने कभी भी टीवी से पूरी तरह से ब्रेक पर नहीं लिया था, क्योंकि मैं ‘तारक मेहता’ शो के साथ कभी-कभी शूट करती थी। इसलिए कैमरे के सामने कोई घबराहट नहीं हुई। हालांकि, चार साल बाद यह मेरा पहला डेली सोप है तो थोड़ी टेंशन थी, लेकिन मुझे टीम बहुत अच्छी मिली है।’