पिछले कुछ वर्षों से साउथ सिनेमा दर्शकों में मन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। अब साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता, अभिनेत्री ही नहीं बल्कि डायरेक्टर भी पूरी दुनिया में लोकप्रियता बटोर रहे हैं। अब दर्शक केवल डायरेक्टर के नाम सुनते ही यह बता देते है कि उनकी फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। ऐसे भी साउथ सिनेमा के इन डायरेक्टर की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है और इन्हें ज्यादा फिल्में करने के लिए प्रेरित किया जाता है, लेकिन जिस तरह किसी फिल्म को करने के लिए एक्टर और एक्ट्रेस फीस चार्ज करते हैं, उसी तरह ये डायरेक्टर भी फीस के तौर पर एक मोटी रकम चार्ज करते हैं। तो बिना देरी किए चलिए जानते हैं कि साउथ सिनेमा के वे डायरेक्टर्स जो सबसे ज्यादा फीस लेने के लिए जाने जाते हैं।