फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: पति मैथियास बो का मैच देखने कभी नहीं गई तापसी पन्नू, कहा- लाइव देखना लगता है तनावपूर्ण

Thu, 22 Aug 2024 04:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू और मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म ‘खेल खेल में’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में तापसी ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी अपने पति मैथियास बो को लाइव खेलते हुए नहीं देखा है, क्योंकि उन्हें तेज गति वाले मैच देखना तनावपूर्ण लगता है। बता दें कि तापसी ने मार्च 2024 में उदयपुर में एक निजी समारोह में मैथियास बो से शादी की है। हाल ही में अभिनेत्री मैथियास का समर्थन करने के लिए पेरिस ओलंपिक में गई थीं, क्योंकि वह पुरुष युगल बैडमिंटन टीम के कोच थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू और मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
रिपोर्ट्स के मुताबिक एएनआई से बातचीत में तापसी ने बताया कि यह मैथियास का आखिरी ओलंपिक हो सकता है, इसलिए वह पहुंची। उन्होंने कहा, 'यह आखिरी ओलंपिक हो सकता है जिसमें मैथियास हिस्सा लेंगे। इसलिए मैं वहां पहुंची। मैं उन्हें खेलते हुए देखने कभी नहीं गई, क्योंकि उन्हें लाइव खेलते हुए देखना बहुत तनावपूर्ण था।’
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के ट्रेलर पर तमन्ना ने लुटाया प्यार

 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी और मैथियास अब तक जितने साल साथ रहे हैं, उसमें तापसी केवल दो से तीन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में उन्हें खेलते हुए देखने गई हैं, लेकिन प्रमुख टूर्नामेंट में वह जाने से बचती रही हैं। हालांकि, मैथियास अब खिलाड़ी नहीं बल्कि कोच हैं, इसलिए अभिनेत्री को लेगा कि कम तनावपूर्ण स्थिति में उनके एक्शन को देखना महत्वपूर्ण होगा।

 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
अपनी ट्रोलिंग को लेकर तापसी पन्नू ने कहा कि ट्रोलिंग हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गई है और उनका मानना है कि ट्रोल होना उनकी प्रासंगिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर वह प्रासंगिक नहीं होतीं, तो लोग उन पर अपना समय और ऊर्जा खर्च नहीं करते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू और मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल, आदित्य सील और फरदीन खान के साथ ‘खेल खेल में’ दिखाई दी हैं। इसके बाद, वह ‘वो लड़की है कहां’ में नजर आएंगी। 
Megalopolis Trailer: ट्रेलर के बहाने फ्रांसिस फोर्ड ने क्रिटिक्स पर साधा निशाना, समझिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें