सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने आगे कहा कि उन्हें पता नहीं था कि सात कोर्स के भोजन की शुरुआत कैसे की जाए। उन्होंने बताया कि मेक्सिको के पर्यटन प्रबंधक ने उस स्थिति में उनकी मदद की। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे बहुत अजीब महसूस हुआ और मैं इसे दोबारा महसूस नहीं करना चाहती थी। जो चीजें मैंने सीखीं, उनमें से एक थी पेट भर के खा के जाओ घर से, ताकि वहां पर जाक कर खाना खाने की उत्सुकता नहीं होगी और आप बाद में कह सकते हैं, 'अब और नहीं, धन्यवाद', और वे मान लेंगे कि आप सख्त डाइट का पालन कर रहे हैं।"