फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Kaushal: सनी का चौंकाने वाला खुलासा, 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए देखा सीरियल किलर टेड बंडी का इंटरव्यू

Sun, 11 Aug 2024 07:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी कौशल-तापसी पन्नू-विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
अभिनेता सनी कौशल इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में वे तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नजर आए हैं। दर्शकों और समीक्षकों से उन्हें उनके अभिनय के लिए तारीफे भी मिल रही हैं। वहीं इस बीच अब उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए तैयारी की थी। सनी इस कड़ी में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए अमेरिका के दो सबसे कुख्यात सीरियल किलर टेड बंडी और जेफरी डेहमर के साक्षात्कार देखे।
विज्ञापन

2 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
फिल्म में सनी ने अभिमन्यु की भूमिका निभाई है, जो तापसी पन्नू के किरदार रानी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करता है, साथ ही उसके पति रिशु यानी विक्रांत मैसी का किरदार भी उसका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करता है, जो छिपकर रह रहा है। इस बारे में बात करते हुए सनी ने कहा कि मैंने टेड बंडी और डेहमर के कुछ साक्षात्कार देखे। उनमें एक सामान्य विशेषता यह थी कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि वे जो कर रहे हैं, वह गलत है। अभिमन्यु भी कुछ हद तक ऐसा ही था।
विज्ञापन

3 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
सनी ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, 'यदि कोई उनके साथ गलत करता है तो वह भी गलत करेंगे। यह उनके न्याय का तरीका है। यह कहने का उनका तरीका है कि आप मेरे साथ कुछ गलत करते हैं तो मुझे भी आपके साथ कुछ गलत करने का अधिकार है।' सनी ने बताया कि अपने किरदार को अच्छी तरह से निभाने के लिए सीरियल किलर के साक्षात्कार ने उनकी मदद की।

4 of 5
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल, जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
इसके साथ ही सनी ने फिल्म में तापसी, विक्रांत और जिमी शेरगिल के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने तापसी पन्नू को हवा की तरह बताया और कहा कि उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। वहीं, विक्रांत के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा कि वे उन्हें उनकी फिल्म '12वीं फेल' आने से पहले से ही फॉलो करते हैं। इसके साथ ही सनी ने जिमी शेरगिल की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे अभिनेता हैं और बहुत हैंडसम हैं, जब वे सेट पर आए तो विक्रांत और सनी उन्हें ही देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez
'फिर आई हसीन दिलरुबा' 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है, जिसका प्रीमियर जुलाई 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे। जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। कनिका ढिल्लों ने कहानी लिखी है, साथ ही वे सह-निर्माता भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें