इन दिनों देश के सिनेमाघरों में स्त्री ने अपना डेरा जमाया हुआ है। दर्शक 'स्त्री 2' के सम्मोहन में बंधे थियेटर दौड़े चले आ रहे हैं, सिनेमाघरों को लंबे अरसे के बाद हाउसफुल का बोर्ड लटकाना पड़ रहा है। 'स्त्री 2' के तांडव के बीच सरकटा का आतंक न सिर्फ चंदेरी में, ब्लकि साथ में रिलीज हुईं अन्य फिल्मों पर देखने को मिल रहा है। 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कत्लेआम मचाया हुआ है, फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब पहुंच चुकी है। इस फिल्म की सफलता में पिछले भाग के सभी किरदारों के अलावा सरकटे का भी अहम योगदान है।