फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: अथिया-राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कल बच्चों को लेकर आता हूं

Sun, 22 Jan 2023 07:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अथिया और केएल राहुल - फोटो : social media

यह बात लंबे समय से चल रही है कि कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी शादी की तैयारियों की खबरों ने भी जोर पकड़ा हुआ है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि अथिया के पिता दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस बात का खुलासा कर दिया है।

Rajkumar Santoshi: लीक से हटकर फिल्में बनाने पर जोर देते हैं राजकुमार संतोषी, बोले- सीजन के हिसाब से नहीं चलता

विज्ञापन

2 of 4
अथिया और सुनील शेट्टी - फोटो : social media
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी अपनी कार से बाहर निकलते हुए हाथ जोड़कर मीडिया को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने मीडिया से यह भी कहा कि वह शादी के बाद अथिया और केएल राहुल को तस्वीरों के लिए बाहर लाएंगे। उन्होंने कहा, ‘कल बच्चों को लेकर आता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’ उन्होंने यह भी कहा कि पूरा परिवार कल बाहर आएगा और मीडिया को पोज देगा। मीडिया भी उन्हें बेटी की शादी की एडवांस बधाई देते नजर आए। अभिनेता ने मीडिया के लिए भी खास इंतजाम किए हैं।
  ">http://

 
विज्ञापन

3 of 4
अथिया और केएल राहुल - फोटो : social media
बता दें कि कुछ समय पहले ही सुनील शेट्टी के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं, जिसमें उनका घर पूरी तरह से जगमगा रहा था और अच्छी तरह से सजाया गया था। खबरों के मुताबिक, शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। खबर यह भी है कि बॉलीवुड सेलेब्स शादी में शामिल न हों। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि दोनों ने अपनी शादी में 'नो फोन पॉलिसी' की थीम रखी है। शादी के दौरान किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी।

Kartik Aryan: 10 दिन के लिए कार्तिक ने चार्ज किए 20 करोड़ रुपये, बोले- मैं बॉलीवुड का शहजादा...
विज्ञापन

4 of 4
अथिया और केएल राहुल - फोटो : social media
बता दें कि अथिया और केएल राहुल एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। अब सुनील शेट्टी ने भी बता दिया कि उनकी शादी तय तारीख पर ही होगी।  केएल राहुल और अथिया शेट्टी अपनी शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित ‘जहान’ बंगले में करेंगे। फैंस भी दोनों कपल्स को जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें