पिछला साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा साबित हुआ था। नए साल में भी यही उम्मीद है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। सिनेमाघरों में हाल ही में विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस, प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' और महेश बाबू की गुंटूर कारम ने रिलीज हुई है। इसके अलावा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की डंकी और साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार पहले से दर्शकों का मनोरंजन रही थीं। हालांकि अन्य फिल्मों के आते ही इनका हाल खस्ता होता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों क्या हाल रहा...