टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर हाल ही में विवादित शो ‘बिग बॉस के सीजन 16’ में नजर आईं थी। एक्ट्रेस इस शो के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस रियलिटी शो में सुम्बुल 'मंडली' का हिस्सा थीं और शिव ठाकरे, साजिद खान, अब्दु के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। अब हाल ही में, सुंबुल ने अपने पिता संग अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि हर कदम पर उनके पिता उनकी ढाल बनकर खड़े हुए थे।