साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सामंथा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अब हाल ही में, एक प्रोड्यूसर ने सामंथा पर तंज कसते हुए कहा है कि अब सामंथा का फिल्मी करियर खत्म हो चुका है। उनके करियर में कुछ नहीं बचा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।