प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी पैन इंडिया फिल्म 'हनुमान' ने तेजा सज्जा को सुपरस्टार बना दिया। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अब वे अपनी अगली फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अप्रैल, 2024 में उनकी अगली पैन इंडिया फिल्म 'मिराय' की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का पोस्टर भी जारी किया था। वहीं, अब दशकों का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से तेजा सज्जा का नया पोस्टर जारी कर दिया है।