फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana-Agastya: कॉल मी बे की स्क्रीनिंग में साथ घूमते दिखे सुहाना और अगस्त्य, यूजर्स बोले- बहुत क्यूट जोड़ी है

Thu, 05 Sep 2024 09:09 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को रिलीज हो जाएगी। इसके ओटीटी पर दस्तक देने से पहले मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सीरीज के निर्माता करण जौहर, अभिनेता कार्तिक आर्यन, इब्राहिम अली खान, शनाया कपूर, अलिजेह, चंकी पांडे और सारा अली खान समेत कई सितारे नजर आए।
 
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को रिलीज हो जाएगी। इसके ओटीटी पर दस्तक देने से पहले मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सीरीज के निर्माता करण जौहर, अभिनेता कार्तिक आर्यन, इब्राहिम अली खान, शनाया कपूर, अलिजेह, चंकी पांडे और सारा अली खान समेत कई सितारे नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2
स्क्रीनिंग के दौरान अगर सबसे ज्यादा ध्यान किसी ने खींचा तो वो थे- सुहाना खान और अगस्त्य नंदा। सुहाना खान को उनके कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ खड़े हुए देखा गया। इस कार्यक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें भारी भीड़ के बीच अगस्त्य नंदा और सुहाना खान साथ-साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अगस्त्य को सुहाना खान की पीठ पर हाथ रखकर चलते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
सुहाना ने इस खास मौके पर सफेद फूलों वाली ड्रेस पहनी थीं और अगस्त्य सफेद शर्ट और नीली जींस पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जोड़ी की तारीफ करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी बहुत क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी अच्छी बनेगी।

Mahesh Babu: तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बारिश से बुरे हालात, मदद के लिए आगे आए महेश बाबू, दान किए इतने करोड़

4 of 5
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2/@agastyanandaaa
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। इसी साल मई महीने की बात है, जब दोनों को नाइट आउट करते देखा गया था। खास बात ये है कि दोनों ने 'द आर्चीज' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें वेदांग रैना, खुशी कपूर, अदिति सहगल और मिहिर आहूजा ने भी काम किया था।

Salim Javed Separation: इन फिल्मों में शबाना व हेलेन के नामों पर हुआ एतराज, और टूट गई सलीम-जावेद की हिट जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉल मी बे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
'कॉल मी बे' की स्ट्रीमिंग 6 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी देखने को मिलेगी, जो दिल्ली में आलीशान जीवन जीती हैं। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके माता-पिता उसे छोड़ देते हैं और वो मुंबई आकर संघर्ष करती हैं। इस सीरीज का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।



Reema Kagti: विदेश में धमाल मचाएगी 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव', बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें