फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Week 1 BO: यहां आकर ठहरी ‘स्त्री 2’ की रफ्तार, जानिए ‘जवान’, ‘पठान’, और ‘एनिमल’ से अभी कितना पीछे

Thu, 22 Aug 2024 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस की रानी बनी बैठी है। इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक छाई हुई है। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े इस बात का सबूत पेश कर रहे हैं। पहले ही सप्ताह में फिल्म की कमाई 400 करोड़ रुपये पार पहुंच गई है और अब इसने 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने आज स्त्री 2 की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं। इसके मुताबिक 'स्त्री 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 401 करोड़ रुपये हो गया है। इंडिया ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 342 करोड़ रुपये हो चला है, वहीं, ओवरसीज ग्रॉस ब्रॉक्स ऑफिस 59 करोड़ रुपये है। श्रद्धा कपूर ने पोस्ट साझा कर दर्शकों और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
Manish Malhotra: 'एक रात हम डिनर पर गए और फिर बातचीत शुरू हुई', ऐसे हुई मनीष-करण की दोस्ती की शुरुआत
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज को एक सप्ताह पूरा हो गया है और बॉक्स ऑफिस पर यह पहला सप्ताह बेहद शानदार रहा है। पहले दिन से ही दर्शकों का दुलार 'स्त्री 2' को मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर मानो दर्शकों को 'स्त्री 2' किसी तोहफे के रूप में मिली हो। आजादी की पूर्व संध्या पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सभी को चौंका दिया।

4 of 5
स्त्री, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
दूसरे दिन 'स्त्री 2' ने  31.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 43.85 करोड़ और चौथे दिन रविवार की छुट्टी का लाभ लेते हुए  55.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवे दिन मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म टॉपर साबित हुई। पांचवे दिन सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर इस फिल्म ने 38.1 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। इसके बाद छठे दिन फिल्म की कमाई 25.8 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल सातवें दिन ( बुधवार को) फिल्म का कारोबार 19 करोड़ रुपये रहा है। मेकर्स की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन से छठे दिन तक फिल्म ने कुल 269.2 करोड़ रुपये कमाए और सातवें दिन बुधवार को 20.4 करोड़ रुपये। इस तरह पहले सप्ताह में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 289.60 करोड़ रुपये हो गया है। यानी यह फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री मार लेगी। हालांकि, इतनी ताबड़तोड़ कमाई के बाद भी यह फिल्म पहले सप्ताह के नेट कलेक्शन के मामले में एनिमल, पठान और जवान मुकाबला नहीं कर पाई है। आंकड़ों के मुताबिक जवान ने पहले सप्ताह नेट कमाई 391.33 की थी। पठान का नेट कलेक्शन 364.15 करोड़ रुपये था। एनिमल का 338.63 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, नेट कलेक्शन में फिल्म गदर 2 और केजीएफ 2 से जरूर आगे है। गदर 2 ने पहले सप्ताह 284.63 करोड़ रुपये कमाए। केजीएफ 2 ने पहले सप्ताह 268.63 करोड़ रुपये कमाए थे।
Arshad Warsi: विदेशियों से भी भिड़ चुके 'संजू बाबा', अरशद वारसी ने सुनाया बैंकॉक से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें