श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द ही देखने को मिलेगा। दर्शकों को 'स्त्री 2' का बेसब्री से इंतजार है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा है। अब हाल ही में, फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। बता दें कि फिल्म 'स्त्री 2' अब सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को दस्तक देने के लिए तैयार है। पहले 'स्त्री 2' की सिनेमाघरों में आने की तारीख 30 अगस्त रखी गई थी।