आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जेम्स बॉन्ड बने डेनियल क्रेग का इस किरदार के रूप में उनका आखिरी संवाद याद है न, ‘हिस्ट्री इजन्ट काइंड टू मेन हू प्ले गॉड!’ ये संवाद यहां इसलिए ताकि सनद रहे कि मामला फिल्मी है और धर्म से जुड़ा तो कतई नहीं है। क्योंकि, दुनिया के हर धर्म में बस इसके 10 लक्षण हैं। इन 10 निर्देशों का अपनाने वाला ही धार्मिक हो सकता है, ‘धृति: क्षमा दमोस्तेयं शौचम् इन्द्रिय निग्रह। धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्म लक्षण।।’ बापू के ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाने से बरसों पहले गुजरात के एक युवक को समझ आया कि वैष्णव होना क्या है? और, क्यों सनातन संस्कृति को मानने वाले हर धार्मिक व्यक्ति का कृतित्व क्षत्रिय होने का और उद्देश्य शू्द्र बन जाने का ही होना चाहिए।