फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, लाखों में पहुंची 'वेदा' की कमाई, जानें 'खेल-खेल में' का हाल

Wed, 21 Aug 2024 09:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' भी दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। कुछ ही दिनों में 'वेदा' की कमाई लाखों में सिमट के रह गई है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों सिनेमा लवर्स की चांदी हो रखी है। सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं। थियेटरों में दर्शकों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। मगर इन सभी फिल्मों में से किसी ने बाजी मारी है, तो वो श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' है। 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' भी दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। कुछ ही दिनों में 'वेदा' की कमाई लाखों में सिमट के रह गई है। तो चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म कुछ ही दिनों में 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। स्त्री 2 दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस फिल्म के चले बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों का हाल बेहाल हो रखे है। 'स्त्री 2' ने मंगलवार यानी कि छठवें करीब दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 267.4 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @khelkhelmeinmovie
खेल-खेल में
अक्षय कुमार तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकिस फिल्म कमाई के मामले में काफी धीमी चाल चल रही है। फिल्म का मुकबला राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' से है। मंगलवार को 'खेल-खेल में' ने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 17.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 6
वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
वेदा
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' का बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही दिनों में बुरा हाल हो गया है। एक्शन फिल्म 'वेदा' की कमाई चंद दिनों में लाखों में पहुंच गई है। दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म उनपर खरा उतरने में फेल साबित हुई है। 'वेदा' ने छठवें दिन महज 60 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.10 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

5 of 6
थंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंगलान 
साउथ अभिनेता विक्रम की फिल्म 'थंगलान' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हिंदी पट्टी पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इसकी कमाई की बात करें तो छठवें दिन फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 33.52 हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट
रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म 'मिस्टर बच्चन कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। फिल्म ने  मंगलवार यानी छठवें दिन महज 39 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्शन 9.29 करोड़ रुपये हो गया है। साउथ फिल्म 'डबल इस्मार्ट' भी इन सभी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म की कमाई बेहद कम हो रही है। छठवें दिन 49 लाख रुपये की कमाई के सा फिल्म ने कुल 13.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

Megalopolis Trailer: एडम ड्राइवर की 'मेगापोलिस' का पोस्टर रिलीज, इस दिन दस्तक देगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें