'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
चौथे हफ्ते में फिल्म ने 36.1 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, आज भी फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 'स्त्री 2' ने 30वें दिन 2.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 541.88 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।