श्रद्धा कपूर 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल के साथ वापस आ गई हैं। अमर कौशिक की निर्देशित 'स्त्री 2' हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। स्त्री 2 को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलाना काफी मुश्किल हो गया है, जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, वह काबिले तारीफ है। फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है।