फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बचपन में किया था इस अभिनेता को प्रपोज, जवाब मिला- मुझे स्त्रियां पसंद नहीं

Mon, 19 Aug 2024 04:57 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'स्त्री 2' में अभिनेता वरुण धवन ने कैमियो किया है। उन्होंने इससे पहले दिनेश विजान द्वारा ही निर्मित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में अहम भूमिका निभाई थी। श्रद्धा कपूर और वरूण धवन की बात करें तो दोनों का रिश्ता काफी पुराना है। हाल ही में एक साक्षात्कार में श्रद्धा ने अपने और वरूण से जुड़ी कुछ मजेदार बातें साझा की है।
 
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
'स्त्री 2' की सफलता से उत्साहित श्रद्धा कपूर को हाल ही में, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। बातचीत के दौरान श्रद्धा ने बताया कि एक बार वरूण धवन ने उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। दरअसल, श्रद्धा को अपने बचपन के दिनों में वरुण धवन पर क्रश था।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा ने पूरा किस्सा बताते हुए कहा कि बचपन में दोनों एक फिल्म की शूटिंग पर गए हुए थे, जिसमें दोनों के पिता काम कर रहे थे। उसी दौरान दोनों बच्चे खेलते-कूदते एक पहाड़ की चोटी पर पहुंचे और यही वो जगह थी, जहां नन्ही श्रद्धा ने वरुण को प्रपोज किया था।

Kolkata Doctor Case: 'अपनी पत्नी से माफी मांगो', डॉक्टर दुष्कर्म मामले में पोस्ट करने पर ट्रोल हुए PAK अभिनेता

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा ने अलग ही अंदाज में वरुण धवन से अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने कहा था कि मैं एक उल्टी बात बोलूंगी वरुण और आप उसका मतलब समझ जाना। इसके बाद श्रद्धा ने 'आई लव यू' न कहकर 'यू लव आई' कह दिया। इतना सुनते ही वरुण ये कहकर भाग गए कि उन्हें लड़कियां पसंद नहीं हैं।

John Aprea Passed Away: 'द गॉडफादर' स्टार जॉन एप्रिया का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है, जब 'स्त्री 2' के जरिए श्रद्धा कपूर और वरूण धवन ने साथ में काम किया हो। दोनों इससे पहले रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित डांस पर आधारित फिल्म 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' में काम कर चुके हैं। 'स्त्री 2' के अन्य कलाकारों की बात करें तो इनमें राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं।  

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'बर्लिन' ओटीटी पर देगी दस्तक, जासूसी दुनिया में लिपटी है कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें