फिल्म जगत में स्टार किड्स अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। वे क्या कर रहे हैं, उनकी नई फिल्म कौन-सी आ रही है या फिर वो कौन सा स्टार किड है, जो अपना डेब्यू करने जा रहा है, ऐसी तमाम बातों का जिक्र होता रहता है। फिल्मी सितारों के कुछ बच्चे तो पहली ही फिल्म से छा जाते हैं, लेकिन कुछ उसके बाद नाम कमाना शुरू करते हैं। रणबीर कपूर, करीना कपूर, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर उन स्टार किड्स की सूची में शामिल हैं, जिनकी पहली फिल्म को लोगों ने नकार दिया था।