महेश बाहबू साउथ फिल्मों के एक बड़े सुपरस्टार हैं। दशकों लंबे करियर में उन्होंने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उनके करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें दिल और जान से प्यार करते हैं। उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी भी उनके नक्शेकदम पर ही चल रही हैं। सितारा ने इतने कम उम्र में ही कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। हाल में ही उन्होंने अपने पिता के स्टारडम को लेकर बात की है।