फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SS Rajamouli: तलाकशुदा होने के कारण पत्नी रमा ने ठुकरा दिया था राजामौली के विवाह का प्रस्ताव, फिर ऐसे बनी बात

Sun, 04 Aug 2024 11:16 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एसएस राजामौली- रमा राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम: @ssrajamouli
नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली में दिग्गज निर्देशक की जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें जानने को मिल रही हैं। इस बीच अब एसएस राजामौली की पत्नी ने भी मजेदार खुलासा किया है, जो उनकी शादी से जुड़ा है। दरअसल, एसएस राजामौली की पत्नी रमा राजामौली ने खुलासा किया कि जब निर्देशक ने उन्हें प्रपोज किया था, तब वे उनसे शादी करने से हिचकिचा रही थीं। रमा ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में राजामौली से मिली थीं और कुछ समय बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। हालांकि, वह उनसे शादी करने के बारे में फैसला नहीं ले पा रही थीं, क्योंकि वह तलाकशुदा थीं और उनकी पहली शादी से पहले से ही बेटा कार्तिकेय था।
विज्ञापन

2 of 5
एसएस राजामौली- रमा राजामौली - फोटो : एक्स-@ssrajamouli
डॉक्यूमेंट्री में रमा ने कहा, 'मैं अपनी बहन की शादी के दौरान उनसे मिली थी और वह कई लोगों में से एक थे। जहां तक मुझे याद है, कुछ खास नहीं था। वह मेरे जीजा के भाई हैं, इसलिए हम एक-दूसरे को जानते हैं। यह कोई बहुत रोमांटिक बात नहीं थी, क्योंकि जब हम रिलेशनशिप में आए, तब तक हम दोनों ही बहुत मैच्योर और वयस्क हो चुके थे, लेकिन जब उन्होंने प्रपोज किया तो मैं वास्तव में शादी के लिए तैयार नहीं थी।'
विज्ञापन

3 of 5
एसएस राजामौली- रमा राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम: @ssrajamouli
शादी के प्रस्ताव के बारे में बात करते हुए रमा ने बताया, 'फिर से, यह कोई बहुत दिलचस्प रोमांटिक तरीका नहीं था। यह हम दोनों के बीच हुई एक बहुत ही सामान्य बातचीत थी। मैंने कहा, 'नहीं, नहीं, आप पागल हो, बस जाओ।' मैं तलाकशुदा थी, तब तक मेरा एक बेटा भी हो चुका था, इसलिए मुझे लगा कि उसके लिए इस विचार के साथ आना भी व्यर्थ है।'

4 of 5
एसएस राजामौली- रमा राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम: @ssrajamouli
हालांकि, राजामौली उस समय रमा को मनाने में कामयाब रहे और आखिरकार 2001 में उनकी शादी हो गई। उन्होंने कहा, 'बाकी सब चीजों की तरह वह अपनी चीजों में बहुत दृढ़ हैं, इसलिए आखिरकार एक या दो साल बाद, हमने सोचा कि हम इस शादी करने के फैसले के साथ आगे बढ़ेंगे।' रमा की पहली शादी से पहले से ही एक बेटा था। फिर राजामौली और रमा ने एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मयूखा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली - फोटो : Netflix
रमा ने राजामौली के साथ उनकी फिल्मों पर मिलकर काम किया है। उन्होंने राजामौली की फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर की भूमिका निभाई। इनमें मगधीरा, ईगा, बाहुबली: द बिगिनिंग, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और आरआरआर शामिल हैं। उन्हें 'आरआरआर' में अतिरिक्त संवाद लेखक के रूप में भी श्रेय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें