श्रीलीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में श्री लीला की चर्चा सबसे पहले ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘दिलेर’ की हीरोइन बनने के समय हुई। ये फिल्म सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की डेब्यू फिल्म होनी थी, लेकिन फिल्म ट्रेड में फिल्म के गर्म न हो पाने पर इब्राहिम का डेब्यू अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही करण जौहर की फिल्म ‘नादानियां’ से होगा।