बीते कुछ वर्षों से साउथ फिल्मों को देशभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इन फिल्मों के साथ-साथ वहां के कलाकारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिलने लगी है। जूनियर एनटीआर, राम चरण और यश जैसे अन्य कलाकारो को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। इस वजह से देश में साउथ और नॉर्थ की फिल्म इंडस्ट्री के बीच की दूरियां भी कम हुई हैं। सभी फिल्म इंडस्ट्री से कलाकार मिलकर पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं, जो सफल भी हो रही हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने बीते कुछ वर्षों में साउथ फिल्मों में कदम रखा है और अब साउथ के सितारे भी हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार हैं। आज इस लेख में हम जानेंगे साउथ के उन सितारों के बारे में, जो जल्द ही हिंदी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।