यशोदा फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स की भी काफी सराहना मिली है। समीक्षकों ने सामंथा के साथ फिल्म के निर्देशक हरीश नारायण और के. हरिशंकर की भी जमकर तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके को-स्टार विजय देवरकोंडा हैं। फिल्म के अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो एक्ट्रेस 'फैमिली मैन 2' के बाद जल्द ही 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में भी काम करती दिखेंगी।
Karthi: साउथ के दिग्गज अभिनेता कार्थी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी