फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण ने कसा तंज, कहा- जितने दिन में अक्षय फिल्म बनाते हैं उतने समय में RRR का एक सीन शूट हुआ

Mon, 14 Nov 2022 10:00 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार और राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म 'आरआरआर' रिलीज के आठ महीने बाद भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी अब भी दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रही है। इसी बीच फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता राम चरण ने आरआरआर के ओपनिंग सीन पर बड़ा खुलासा किया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पर तंज भी कसा है। जी हां,  लीडरशिप समिट 2022 में अक्षय कुमार के साथ मंच साझा करने के दौरान राम चरण ने अभिनेता पर मजाक-मजाक में बड़ा कमेंट कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान अभिनेता से ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' की शुरुआती दिनों की शूटिंग के बारे में पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए राम चरण ने बताया कि "हमारे साथ 'आरआरआर' के सेट पर करीब 3000 से 4000 लोग मौजूद थे। फिल्म का शुरुआती सीन शूट करने में ही तकरीबन 35 दिन लग गए थे। आमतौर पर इतने दिनों में तो कुछ फिल्मों की शूटिंग तक खत्म हो जाती है। मैंने सुना था कि अक्षय सर ने 40 दिनों में एक फिल्म की शूटिंग को पूरी की थी।"

यह भी पढ़ें: इन पांच वेब सीरीज को देखकर याद आ जाएगी कॉलेज की इश्क़-मोहब्बत, फुर्सत में करें बिंज बॉच

विज्ञापन

3 of 4
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की शूटिंग 42 दिनों में पूरी हो गई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने अक्षय कुमार के 40 दिनों में एक फिल्म खत्म करने की आद्दत पर तंज कसा था। इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर ट्राेल भी किया गया था। जिसके बाद अक्षय कुमार को मीडिया के सामने आकर सफाई भी देनी पड़ी थी। 

यह भी पढ़ें: जबर कमाई कर रही अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई', 'वकांडा फॉरएवर' ने जुटाए इतने करोड़
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने कहा था, “हमने 42 दिनों में फिल्म पूरी की। समय पर आओगे और समय पर जाओगे, तो फिल्म समय पर पूरी होगी। लेकिन, महामारी के कारण फिल्म में देरी हो गई, अन्यथा, फिल्म बहुत पहले रिलीज हो गई होती।” हालांकि, शूटिंग शेड्यूल का खुलासा होने के बाद, अक्षय को काफी ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं उनकी "प्रोफेशनल कमिटमेंट" पर भी सवाल उठाए गए।

यह भी पढ़ें: कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे को किस कर रहे थे रणवीर-दीपिका, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें