फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The G.O.A.T: बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग को तैयार विजय की फिल्म, एडवांस बुकिंग में बटोर लिए इतने करोड़

Tue, 03 Sep 2024 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस दलपति विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहे हैं।  इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इस फिल्म के बाद अभिनेता पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। यही वजह है कि प्रशंसक अपने फेवरेट सितारे को पर्दे पर देखे के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस फिल्म की ओपनिंग जबर्दस्त होने वाली है। इससे पहले रिलीज हुई विजय की फिल्म लियो ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह फिल्म अभिनेता की पिछली फिल्म को पीछे छोड़ पाती है या नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
अब तक के आंकड़ों की मानें तो फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग शानदार रही है। द जीओएटी के पहले दिन के 12.81 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के सबसे ज्यादा तमिलनाडु में टिकट बिके हैं। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के तमिल टूडी संस्करण के पांच लाख 97 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

4 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
चूंकि, यह फिल्म आईमैक्स में भी रिलीज होने वाली है, इसलिए प्री-सेल्स की रकम ज्यादा है। वहीं, ब्लॉक सीट के आंकड़ों को जोड़ने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई 16.14 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
वहीं, अमेरिका में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में पांच करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है, जो कि ' बीस्ट ' से ज्यादा है। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में विजय के साथ मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, अजमल, जयराम, योगी बाबू, वैभव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। अभिनेता शिवकार्तिकेयन और त्रिशा भी फिल्म में कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है।
Buckingham Murders Trailer: 'मैंने ये फिल्म की, क्योंकि मुझे डिटेक्टिव बनना था', ट्रेलर लॉन्च पर बोलीं करीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें