तमिल फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता है। कहा जा रहा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म है, क्योकिं वह अभिनय से संन्यास लेकर राजनीति की दुनिया में प्रवेश कर चुके हैं।