सामंथा-विजय देवराकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर 'कुशी' से सेट पर होती शूटिंग से एक रील साझा की, जिसमें वह सामंथा के साथ प्यार के पल बिताते हुए देखा जा सकता है। सामंथा की इस रील को छिपकर फिल्माने से लेकर अभिनेत्री को गले लगाने तक, वीडियो में दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री की झलक दिखाई दे रही है। इस रील को साझा करते वक्त विजय देवरकोंडा ने लिखा, 'कुशी यह बताने का अवसर कभी नहीं छोड़ती है कि वह आपके लिए कितना मायने रखती है। यहां तक कि अगर वह हमेशा इसका एहसास नहीं करती है।'