Upcoming South Indian Movies: 2025 में धूम मचाने आ रही हैं साउथ की ये शानदार फिल्में, जिनमें आपको एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और हॉरर सब कुछ मिलेगा। जानिए आपके पसंदीदा अभिनेता की फिल्म कब रिलीज होगी।
विज्ञापन
1 of 7
2025 में बवाल काटने आ रही हैं साउथ की ये फिल्में,
- फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सिनेमा के फैंस के लिए 2025 खास होने वाला है। कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जो दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन से भर देंगी। आइए, इन फिल्मों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
ओजी (OG)
पवन कल्याण की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ओजी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को सुजीत निर्देशित कर रहे हैं। पवन के साथ प्रियंका अरुल मोहन, इमरान हाशमी, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज और हरीश उथमन जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन और ड्रामे से भरपूर होगी।
विज्ञापन
3 of 7
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू'
- फोटो : सोशल मीडिया
हरि हर वीरा मल्लू (hari hara veera mallu)
पवन कल्याण की एक और धमाकेदार फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' में वह नजर आएंगे। इस फिल्म में पवन एक डाकू के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क भी अहम भूमिकाओं में हैं। पहले यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि यह 30 मई 2025 को रिलीज हो सकती है।
4 of 7
'कन्नप्पा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
कन्नप्पा (kannappa)
यह फिल्म भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कहानी पर आधारित है। विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, कौशल मंडा और अन्य सितारे भी नजर आएंगे। मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल के खास कैमियो रोल्स इस फिल्म को और खास बनाते हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 7
'द राजा साब' का निर्देशन प्रसिद्ध मारुति ने किया है
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
द राजा साब (the raja saab)
प्रभास की 'द राजा साब' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वे डबल रोल में दिखेंगे। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी और दर्शकों को हंसी के साथ डर का डबल डोज देगी।
हिट 3 (HIT 3)
नानी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' का ट्रेलर फैंस को पहले ही उत्साहित कर चुका है। शैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी और कोमली प्रसाद नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कुबेर के पहले गाने के साथ शुरू होगा प्रमोशन
- फोटो : एकस GetsCinema
कुबेर (kuberaa)
धनुष और रश्मिका मंदाना पहली बार 'कुबेर' में एक साथ दिखेंगे। शेखर कम्मुला की इस फिल्म में जिम सर्भ और अक्किनेनी नागार्जुन भी हैं। यह फिल्म 20 जून 2025 को कई भाषाओं में रिलीज होगी।ये फिल्में 2025 में साउथ सिनेमा का जलवा बिखेरेंगी। एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार रहें!