विक्रम
- फोटो : अमर उजाला
रावण (2010)
विक्रम ने बॉलीवुड में बहुत कम काम किया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने हमेशा दर्शकों को लुभाया। पहली हिंदी फिल्म थी मणिरत्नम की रावण (2010), जिसमें उन्होंने देव प्रताप शर्मा का किरदार निभाया। यह फिल्म हिंदी और तमिल में एक साथ शूट हुई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन विक्रम के अभिनय को सराहा गया।