फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unni Mukundan: यौन उत्पीड़न मामले में उन्नी मुकुंदन को मिली राहत, केरल उच्च न्यायालय ने खारिज किया केस

Wed, 13 Sep 2023 05:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media
साउथ सिनेमा का हर सितारा इन दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। जहां कुछ स्टार्स अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए चर्चा में हैं, वहीं बहुत से अपने ऊपर चल रहे कानूनी मामलों के कारण खबरों में बने हुए हैं। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन का नाम भी उन सितारों में शामिल है, जो कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। वह पिछले काफी समय से उनके ऊपर लगे सेक्शुअल असॉल्ट केस को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां कुछ दिनों पहले उच्च न्यायालय ने उन्हें मुकदमा चलाने का आदेश दिया था, वहीं अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media
कुछ समय पहले केरल के उच्च न्यायालय ने 2017 में दायर यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन की याचिका को खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने आदेश दिया था कि अभिनेता को एक महिला के साथ इस छेड़छाड़ करने के मामले में मुकदमा चलाना चाहिए। वहीं अब खबर आ रही है कि, केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में मेप्पडियन और अभिनेता उन्नी मुकुंदन के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न के मामले को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media
एक मीडिया संस्थान द्वारा साझा किए गए अपडेट के अनुसार, यौन उत्पीड़न मामले में दोनों पक्षों में आपसी समझौते पर रजामंदी बन गई है। ऐसे में दोनों पक्षों के इस फैसले पर पहुंचने के कारण अभिनेता के खिलाफ सभी आरोप खारिज कर दिए गए हैं। एक ट्वीट में लिखा गया है कि, 'केरल उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता उन्नी मुकुंदन के खिलाफ कार्यवाही रद्द कर दी।' रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आपसी समझौते की संभावना की पुष्टि की गई और दावा किया गया कि मुकुंदन के खिलाफ आगे कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

4 of 5
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media
2017 में, एक महिला ने उन्नी मुकुंदन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि वह एक फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए कोच्चि में उनके घर गई थी। इस दौरान अभिनेता ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था। उसने बताया कि यह घटना 23 अगस्त, 2017 को हुई थी और उसने 15 सितंबर, 2017 को मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नी मुकुंदन - फोटो : social media

2022 की फिल्म 'मलिकप्पुरम' में अपनी भूमिका के लिए समीक्षकों से लेकर दर्शकों की तारीफ पाने वाले उन्नी मुकुंदन ने अब आरएस दुरई सेंथिलकुमार की अनटाइटल्ड तमिल फिल्म साइन की है, जिसमें अभिनेता सोरी और शशिकुमार भी होंगे। फिल्म निर्माता वेत्रिमारन द्वारा लिखित इस फिल्म में मलयालम अभिनेत्री शिवदा भी मुख्य भूमिका में होंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें