फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars: अपनी ही को-स्टार पर दिल हार बैठे साउथ के ये कलाकार, आज भी निभा रहे हैं एक दूसरे का साथ

Mon, 24 Apr 2023 12:17 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ स्टार - फोटो : Amar ujala
फिल्म इंडस्ट्री में अनेक प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं। अक्सर स्टार्स अपने अफेयर और शादी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। साथ ही कुछ कलाकार कई बार वर्षों तक साथ में फिल्में करते हुए देखे जाते हैं। साउथ इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने कई फिल्में एक साथ की हैं और उन कलाकारों ने अपनी ही को स्टार से शादी भी की है। आइये जानते हैं उनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : social media
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू साउथ के सुपरस्टार हैं। वह इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टर ने नम्रता शिरोडकर से शादी की है। नम्रता भी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों के अलावा हिंदी सिनेमा में भी काम किया है। दोनों स्टार्स की मुलाकात फिल्म वापसी के सेट पर हुई थी। उसके बाद दोनों के प्यार की शुरुआत हुई और दोनों ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
अजीत कुमार- शालिनी - फोटो : social media
अजीत कुमार- शालिनी
अजीत कुमार साउथ के जाने माने एक्टर हैं। उनकी मुलाकात शालिनी से फिल्म अमरकलम की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और एक्टर ने अपनी ही को स्टार शालिनी से शादी कर ली थी। 

4 of 5
यश-राधिका - फोटो : social media
यश-राधिका
यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। यश की फिल्म केजीएफ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के बाद से वह सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी राधिका के साथ करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने नंदा गोकुल और मोगीना मासु में राधिका के साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। उसके बाद साल 2016 में एक्टर ने राधिका से शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हैं।

ब्लैक ड्रेस में मोनालिसा ने किया आहें भरने को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्या - ज्योतिका - फोटो : social media
सूर्या - ज्योतिका
सूर्या और ज्योतिका दोनों ही जाने माने कलाकार हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साथ में सिल्लूनू ओरु कडल जैसी कई फिल्में एक साथ की है। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और उसके बाद साल 2006 में 11 सितंबर को दोनों ने शादी कर ली थी। कपल के दो बच्चे हैं। 

Agent Trailer: रिलीज हुआ 'एजेंट' का धमाकेदार ट्रेलर, खतरनाक एक्शन करते दिखे अखिल अक्कि अक्किनेनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें