मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में कदम रखना और अपनी पहचान बनाना आसान बात नहीं है। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और यह मेहनत उन सेलेब्स के लिए और बढ़ जाती है, जब उनके पीछे कोई गॉडफादर न हो या वह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हों। ऐसे में कई लोग आंखों में स्टार बनने का सपना लिए इंडस्ट्री में कदम रखते हैं और मेहनत के दम पर अपनी जगह बनाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही साउथ सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अकेले ही अपने लिए रास्ता बनाया और इंडस्ट्री पर राज करते हैं।