फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Raja Saab: 'द राजा साब' से 'किंग ऑफ स्वैग' प्रभास का नया पोस्टर जारी, टीजर रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा

Mon, 21 Oct 2024 06:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द राजा साब - फोटो : एक्स
बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'द राजा साब' से प्रभास का नया पोस्टर जारी हो गया है और इसने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। ऐसा माना जा रहा था कि सुपरस्टार के 45वें जन्मदिन पर यानी 23 अक्तूबर को फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आएगा। हालांकि, निर्माताओं ने पहले ही प्रशंसकों को तोहफा दे दिया है। अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म के पोस्टर में तेलुगु सुपरस्टार का अंदाज देखते ही बन रहा है। साथ ही इसके टीजर रिलीज पर बड़ा अपडेट दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टर साझा करते हुए, निर्माताओं ने यह भी संकेत दिया कि संभावित रूप से एक टीजर अभिनेता के जन्मदिन पर यानी 23 अक्तूबर, 2024 को सामने आएगा। अभिनेता के आकर्षक नए पोस्टर का अनावरण करते हुए, उन्होंने लिखा, 'एक उपस्थिति के साथ शांत संयम जो हावी है। स्वैग का राजा अपनी बेजोड़ आभा के साथ आपके लिए एक विशाल उपहार लेकर आया है। 23 अक्तूबर को राजा के रूप में उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहें।'
विज्ञापन

3 of 5
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
नए पोस्टर में पैन इंडिया आइकन प्रभास को एक शहरी, कूल लुक में दिखाया गया है, जो एक चेकर जैकेट और टी-शर्ट के साथ ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं। पोस्टर में अभिनेता ने जबरदस्त स्वैग दिखाया है। इस आश्चर्यजनक उपहार ने प्रभास के प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है क्योंकि वे उनके जन्मदिन पर 'द राजा साब' में उनके मनोरंजक अवतार की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Shahid Kapoor: विशाल भारद्वाज की फिल्म में गैंगस्टर उस्तारा बनेंगे शाहिद, कैसा होगा तृप्ति डिमरी का किरदार?
 

4 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
इससे पहले, निर्माताओं ने आगामी हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर से प्रभास का पहला लुक जारी किया था, जिसे बड़े पैमाने पर काफी पसंद किया गया। वहीं, टीजर की बात करें तो यह एक मनोरंजक ड्रामा का वादा करते हुए हॉरर, रोमांस और कॉमेडी के मिश्रण का संकेत देता है।

Bollywood Star Kids: माता-पिता की तरह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं स्टार किड्स, इनकी क्यूटनेस जीत लेती है दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
'द राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण पीपुल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में थमन द्वारा संगीत दिया जा रहा है। प्रभास की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार और करना होगा, फिल्म अगले साल 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी।

Youtuber Gaurav Taneja: गौरव तनेजा ने पत्नी रितु राठी संग मनाया करवाचौथ, आपसी खटपट के बाद हुए फिर से एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें