नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani
इंडिया टुडे के साथ एक हालिया इंटरव्यू में, नानी से ऋषभ शेट्टी की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछा गया। सबसे पहले, अभिनेता ने आश्चर्य व्यक्त किया और कहा, 'क्या उन्होंने वास्तव में ऐसा कहा?' बाद में अभिनेता ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड भारत को नकारात्मक तरीके से दिखा रहा है।' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अपना खुद का नजरिया साझा करते हुए नानी ने कहा, 'कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा में कहानी के भावनात्मक पहलू की तुलना में फिल्म निर्माण की तकनीक और शैली को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है।