दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और सबसे चर्चित अभिनेता विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वरिसु' के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। विजय को देशभर में फैले उनके सभी फैंस प्यार से थलपति विजय कहते हैं और वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां इस समय एक तरफ अपनी प्रोफेशनल लाइफ की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। इंटरनेट पर एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे अभिनेता के सभी फैंस स्तब्ध हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर के आते ही सभी बहुत परेशान हैं पर कुछ अन्य रिपोर्ट्स इन्हें महज अफवाहें बता रही हैं।