फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप

Thu, 05 Jan 2023 01:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किच्चा सुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने ट्रोलिंग पर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एक सफल कलाकार की जिंदगी में हार-मालाओं के साथ साथ पत्थर भी होते हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उन्होंने फिल्म 'कांतारा' अभी नहीं देखी, क्योंकि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिला। इसके बाद सोशल मीडिया पर रश्मिका को खूब ट्रोल किया जाने लगा। खबर आई थी कि रश्मिका को कन्नड़ सिनेमा बिजनेस द्वारा बैन भी कर दिया गया है। हालांकि, रश्मिका ने उन पर ऐसे किसी भी एक्शन से इनकार किया है। अब किच्चा सुदीप ने रश्मिका का समर्थन किया और अभिनेत्री को लेकर वायरल हो रही खबर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
किच्चा सुदीप, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले किच्चा सुदीप
रश्मिका के मामले पर किच्चा सुदीप ने कहा, 'जो है, सो है। आप शब्दों की हेराफेरी कैसे कर सकते हैं? अगर आप 15-20 साल पहले देखें तो समाचार चैनल हमारा इंटरव्यू करते थे और उस वक्त वह सब कुछ नया था, लेकिन डॉ. राजकुमार सर के समय सिर्फ दूरदर्शन और अखबार के अलावा कुछ नहीं था, इसलिए आप यह तर्क कैसे दे सकते हैं कि आज जो मीडिया मौजूद है, वह बेहतर है। यह कहना गलत है कि मीडिया रिपोर्ट्स के चलते सबकुछ गलत हो रहा है। हमें इससे निपटना चाहिए। हमें हमेशा आगे बढ़ना चाहिए और जब आप एक बार पब्लिक फिगर बन जाते हैं तो आपका स्वागत फूल-मालाओं से भी होता है और अंडों, टमाटर और पत्थर से भी।'

Urvashi Rautela Trolled: हॉट फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं उर्वशी, लोग फिर बोले- ऋषभ भाई अस्पताल में...
विज्ञापन

3 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका को दी सलाह
किच्चा सुदीप ने इस दौरान रश्मिका को भी एक सलाह दे डाली। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें इसका सामना करना चाहिए। जब हमें पता है कि ऐसा होने वाला है तो मेरा मानना है कि हम जो बोल रहे हैं, उसके बारे में सोच लेना चाहिए कि हम क्या कह रहे हैं, कैसे कह रहे हैं और इसे कहने का इरादा क्या है? आप दो या 10 मिलियन फॉलोअर्स के साथ फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बनाना चाहते हैं, लेकिन आप इन भयानक परिस्थितियों के बारे में नहीं जानते हैं।'

Yamini Singh: इस भोजपुरी अभिनेत्री ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- सेट पर मुझे गंदा काम...
विज्ञापन

4 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका ने दिया जवाब
वहीं, इस पूरे मामले पर रश्मिका ने भी खुद अपनी बात रखी है। रश्मिका ने कहा, 'मुझसे पूछा गया था कि क्या मैंने रिलीज के दो या तीन दिन के अंदर 'कांतारा' देख ली थी। मैंने पहले इसे नहीं देखा था। जब मैंने फिल्म देखी तो फिल्म के क्रू को मैसेज किया और इस फिल्म के लिए बधाई दी। उनकी ओर से भी शुक्रिया कहा गया।' साथ ही, रश्मिका ने बताया कि उनको लेकर जो खबरें मीडिया में आ रही हैं, वह सभी झूठी हैं। उन्हें बैन नहीं किया गया है।

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में बढ़ रहा यूपी की हीरोइनों का दबदबा, जानिए आपकी फेवरिट है कहां की रहने वाली...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें