बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : एक्स- वैजयंती मूवीज
स्वप्ना ने कहा, "पहले भाग ने भारत , उत्तरी अमेरिका और यूके समेत अन्य जगहों पर शानदार प्रदर्शन किया है।" फिल्म में दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने की क्षमता है और हम चाहते हैं कि दूसरे भाग को रिलीज करने से पहले पहला भाग ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचे।" स्वप्ना ने फिल्म के मार्वल से प्रेरित होने के सवाल को लेकर कहा कि मैं प्रेरित तो नहीं कहूंगी, लेकिन इसने हमें बहुत कुछ सीखने को दिया है। मुझे लगता है कि ऐसा विजुअल अनुभव पेश करना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसकी तुलना अन्य लोगों ने मार्वल से की है।"