अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। फिलहाल, इस फिल्म का अभी पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।