बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा को लेकर डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से यह अफवाहें और बढ़ रही हैं। जहां रश्मिका इन अफवाहों पर खामोश हैं, तो वहीं श्रीनिवास ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।