महेश बाबू साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्में दी हैं। फैंस भी उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों वह हिंदी और साउथ को लेकर चल रही बहस में भी शामिल हुए थे। लेकिन साल 2022 महेश बाबू के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल की शुरुआत से ही वह कई झटके झेल रहे हैं। पहले भाई का निधन हुआ फिर मां चल बसीं और अब पिता का साया सिर से उठ गया है। महेश बाबू के लिए ये काफी बड़ा झटका है।