साउथ सुपरस्टार अजीत एक्टिंग के अलावा बाइक राइड का भी शौक रखते हैं, यही वजह है कि वह इस समय वर्ल्ड बाइक टूर पर हैं। इस समय अभिनेता नेपाल में डेरा डाले हुए हैं और जल्द ही भूटान से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौटेंगे। इस टूर के बीच अभिनेता सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने साथी राइडर सुगत सतपति को बीएमडब्ल्यू एडवेंचर सुपरबाइक गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर बाइक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। Freida Pinto: प्रसव के बाद अवसाद के दौर से गुजरीं फ्रीडा पिंटो, एक्ट्रेस ने साझा की अपनी पोस्टपार्टम जर्नी
इससे पहले, कहा जा रहा था कि अभिनेता अपनी 62 वीं फिल्म "एके 62" विग्नेश शिवन के साथ करने वाले थे, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के कारण अजीत अब मागीज थिरुमेनी के साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि अजीत को आखिरी बार बड़े पर्दे पर थुनिवु में देखा गया था। फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। Adipurush Premier: पराक्रमी राम की यशगाथा के प्रीमियर का दिन बदला, दोनों शो हाउसफुल, बंद हुई टिकटों की बिक्री