सामंथा रुथ प्रभु मनोरंजन जगत की उन हसीनाओं में से एक हैं, जो काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सामंथा के हालिया पोस्ट से बवाल मचा हुआ है। दरअसल, सामंथा ने एक तस्वीर साझा कर बताया कि वायरल इंफेक्शन के लिए डॉक्टर ने उन्हें हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसे देखने के बाद डॉ. सिरिएक एबी फिलिप्स उर्फ 'द लिवर डॉक' खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। डॉक्टर ने तथ्यों के आधार पर अभिनेत्री को घेरा। इसके बाद सामंथा को भी अपनी सफाई पेश करनी पड़ी। हालांकि, सफाई के बाद भी अभिनेत्री की ट्रोलिंग नहीं रुक रही है। अब उन पर ग्रैमी अवॉर्ड विनर संगीतकार रिकी केज ने भी निशाना साध दिया है।